कुराली। रूपनगर मार्ग पर जाते हुए एक रेत से भरे टिप्पर का अचानक पहिया निकल गया। इससे टिप्पर बेकाबू होकर क्षतिग्रस्त हो गया और इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
रूपनगर रोड पर यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार को बचाने के चक्कर में रेत से भरा टिप्पर पीबी11वाई 4533 बेकाबू हो गया और सामने से आ रहे दूसरे टिप्पर नंबर पीबी65एवी 0955 के साथ टकरा गया। इस टक्कर में रेत से भरे टिप्पर का आगे वाला पहिया निकल गया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी हादसे के दौरान एक बाइक पर सवार रूपनगर निवासी दंपती भी टिप्पर की चपेट में आ गया और दोनों पति-पत्नी चोट लगने से घायल हो गए और उनका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में टिप्पर चालक को भी चोट लगी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और टिप्पर चालक तीनों लोग घायल हो गए।