फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बेअदबी: गांव मनौली में मिले श्री गुटका साहिब के अंग, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 07 Jul 2021 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

आईटी सिटी के पास स्थित गांव में पुलिस की टीमों ने डेरा डाल दिया है। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
मोहाली में जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में आईटी सिटी के पास स्थित गांव मनौली में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। गुटका साहिब के अंग गांव में कई जगह से मिले। सूचना मिलते ही थाना सोहाना की पुलिस के अलावा एसपी सिटी हरविदंर सिंह विर्क खुद मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीमों ने भी गांव में डेरा डाल दिया है। श्री गुटका साहिब के सारे स्वरूपों को इकट्ठा किया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कुछ भी कहना जल्दी होगी। मामले की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


गांव मनौली आईटी सिटी के पास ही स्थित है। गांव में काफी संख्या में लोग किराए पर रहते हैं। ऐसे में इस घटना के बाद से गांव में माहौल गर्माया हुआ है। पुलिस के सीनियर अधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही गांव वालों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। मोहाली जिले में इस तरह का यह पहला मामला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है। जिनकी कोशिश यह है कि गांव के माहौल को बिगाड़ा जाए। गांव के गुरुद्वारा साहिब में सब कुछ सही पाया गया है।


गांव में गमाडा ने स्थापित किए कई पोजेक्ट
जानकारी के मुताबिक मनौली मोहाली जिले के पुराने गांवों में एक है। इस गांव की जमीन पर गमाडा ने आईटी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत कई प्रोजेक्ट स्थापित किए हैं। इसके अलावा उक्त गांवों के लोगों का लाइफ स्टाइाल काफी बढ़िया है। कई लोगों की जमीन सरकार ने एक्वायर की थी। जिससे उन्हें करोड़ों रुपये मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें