फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : करोड़ों रुपये से होगा बलटाना का कायाकल्प.. सुधरेगी सड़कों की हालत, बिछाई जाएगी पाइपलाइन

विज्ञापन
बलटाना की टूटी सड़क से गुजरते वाहन। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। हजारों की आबादी वाले गांव बलटाना की सूरत जल्द बदलने वाली है। यहां सड़कों की हालत सुधारने से लेकर पाइपलाइन बिछाने और ट्यूबवेल लगाने तक का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से करोड़ों रुपये से बुनियादी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। यह काम छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी ईओ संदीप तिवारी ने दी।
बलटाना गांव को वर्ष 2000 में नगर परिषद के अधीन शामिल किया गया था। इस दौरान यहां केवल सीवरेज लाइन ही डाली गई। इसके अलावा अन्य कोई विकास कार्य नहीं हुआ। गांव के लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर हैं। गांव में सड़कों की हालत भी बदतर हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा
ईओ संदीप तिवारी ने कहा कि अधिकारियों को इलाके का दौरा कर रिपोर्ट बनाने को कहा है। गांव बलटाना में लोगों को पानी मुहैया करवाने के लिए करीब 28 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल लगाया जाएगा। गांव में पानी की सप्लाई सुचारू करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस काम पर 30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह दोनों काम होने के बाद करीब 70 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग लगाकर सड़कों की हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन

गांववासियों ने पार्षद को बताई थीं समस्याएं
बता दें कि गांव बलटाना क्षेत्र से पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही दो बार चुनाव जीते हैं। दो बार प्रधान पद पर रहने के बावजूद कुलविंदर सोही गांववासियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दे सके। पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही को चुनाव हराकर पहली बार पार्षद बनीं सुनीता जैन ने शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बैठक बलटाना गांववासियों के साथ की। बैठक में गांववासियों ने उन्हें मांगें बताईं, जिसके बाद इस संबंधी कदम उठाए गए।
कोट्..
वार्ड-4 से पार्षद सुनीता जैन की ओर से बलटाना में नया ट्यूबवेल, नई पाइपलाइन और सड़कों की हालत सुधारने की मांग की गई थी। अधिकारियों को इलाके का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -संदीप तिवारी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें