फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो घंटे की बारिश से दस से अधिक सेक्टरों की सड़कें डूबीं, झुग्गियों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रविवार को हुई दो घंटे की बारिश ने नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। शहर के दस से अधिक सेक्टरों की सड़कों पर पानी भर गया और झुग्गियों में पानी घुस गया। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक बारिश हुई। इस दौरान मोहाली के चरण-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 11 में सड़कें तालाब बन गईं। खरड़ और कुराली सहित रिहायशी इलाकों में भी जलभराव देखा गया।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद भी चरण-5 की मुख्य सड़क पर दो घंटे तक पानी भरा रहा। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बाधित रहा। लोगों ने नालों की उचित सफाई न होने पर नाराजगी जताई। यह समस्या शहर में लगातार बनी रहती है। जलभराव का असर यातायात पर भी पड़ा। पानी जमा होने के कारण कई सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई। कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। चरण-5 बाजार से दोपहिया वाहन चालक रमेश कुमार ने बताया कि पानी भरने से वाहन फंसने का खतरा था। इस कारण उन्होंने सड़क पर वाहन नहीं निकाला और रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हुई।


जल निकासी व्यवस्था पर सवाल
चरण-7 निवासी खुशप्रीत और अजीत सिंह ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद लंबे समय तक पानी जमा रहा। बरसात से पहले नालों और सीवर लाइनों की सफाई के बावजूद कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की निकासी की व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बारिश के दौरान लोगों को परेशानी नहीं होगी। नगर निगम, मोहाली के आयुक्त संदीप सिंह का कहना है कि शहर के सभी सेक्टरों की सड़कें साफ करवाई गई हैं। जहां भी जलभराव के हालात बन रहे हैं, इसे भी जल्द सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें