फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नौजवान की मौत पर जाम, ससुराल पक्ष के चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव बड़ौदी में एक नौजवान की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर इन्साफ की मांग की। कई घंटे तक चले जाम के बाद पुलिस ने मृतक के ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मृतक की पहचान अवजीत सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अवजीत का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उनका तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। रविवार दोपहर अवजीत अपने घर में बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अवजीत ने ससुराल वालों से परेशान होकर यह कदम उठाया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कुराली-सीसवां-चंडीगढ़ रोड जाम किया था। माजरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन




इन पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी कमलजीत कौर को मामले में नामजद किया गया है। उसकी सास कुलदीप कौर का नाम भी दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, दोनों साले गगनदीप सिंह और कलजीत सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें