फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पेंशनर्स दिवस पर पेंशनरों का किया सम्मान, अनदेखी पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकारी पेंशनर्स एसोसिएशन मोहाली ने डॉ. आंबेडकर वेलफेयर मिशन सेक्टर-69 में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों व फैमिली पेंशनधारकों को सम्मानित किया गया। पंजाब सरकार द्वारा पेंशनरों की संवैधानिक मांगों की अनदेखी के विरोध में इसे रोष दिवस के रूप में भी मनाया गया। एसोसिएशन के प्रधान जरनैल सिंह सिद्धू, कार्यकारी प्रधान डॉ. एनके कलसी और महासचिव कुलदीप सिंह जांगला ने बताया कि पेंशनर दिवस सेवा, सम्मान और आत्म-गौरव का दिन है। इस अवसर पर डीएस नकरा जैसे पूर्व संघर्षशील पेंशनरों को याद किया गया, जिनके प्रयासों से आज पेंशन का लाभ मिल रहा है। पेंशनर नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार बार-बार बैठक का समय देकर भी मिलने से कतराती है और पेंशनरों की मांगों के प्रति अड़ियाल रवैया अपनाए हुए है, जिससे पूरे पेंशनर समुदाय में व्यापक रोष और गुस्सा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह पेंशनरों की जायज व संवैधानिक मांगों पर गंभीरता से विचार करके तुरंत समाधान करे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी भी दी गई कि यदि आम आदमी पार्टी सरकार ने पेंशनरों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया, तो 2027 के विधानसभा चुनावों में उसे सबक सिखाया जाएगा। कार्यक्रम में पंजाब पेंशनर्स मिनिस्टीरियल यूनियन, पंजाब राज पेंशनर्स महासंघ, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड रिटायरी कर्मचारी यूनियन तथा अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों सहित मोहाली जिले के बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन



मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
इस अवसर पर पेंशनरों के कल्याण के लिए लिवासा अस्पताल, सेक्टर-71 और जेपीआई अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा एक विशेष मेडिकल कैंप भी लगाया गया। इसमें हड्डियों की डेंसिटी, आंखों, रक्तचाप, रक्त शर्करा की जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के चेयरमैन मुलराज शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की स्टेज संचालन की जिम्मेदारी महासचिव कुलदीप सिंह जांगला ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें