फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गंदे पानी की समस्या पर तीन वार्डों के निवासियों ने पानी की टंकी पर किया रोष-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है लोगों की पानी की दिक्कत भी बढ़ती जा रही है। नयागांव वार्ड नंबर 16, 15 और 14 के लोग इकट्ठे होकर वार्ड नंबर 17 में पानी की टंकी पर इकट्ठे होकर गंदे पानी की सप्लाई को लेकर रोष-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि हमारी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर परिषद ऑफिस के बाहर बड़े स्तर पर धरना दिया जाएगा।
वार्ड के पार्षद विशाल मनसा पासी, पूर्व पार्षद सपना पासी, निर्मल, गीता, टोनी, मोंटी, अजय कुमार, संतोष, परवीन, कुसुम आदि ने कहा कि एक तो वार्ड में दो-तीन दिन के अंतराल में पानी दिया जाता है। ऊपर से वह भी गंदे पानी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा हमारे वार्डों का पानी कनेक्शन काटकर दूसरी जगह आदर्श नगर में दिया जा रहा है जो गलत है। हमें पानी की प्रॉपर सप्लाई नहीं दी जा रही न ही शुद्ध पानी दिया जा रहा है। जो पानी आ रहा है वह भी गंदा आ रहा है। इसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं जिसका जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें