फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सुषमा वेलेंसिया में नहीं लगे बिजली कनेक्शन अब अवमानना याचिका की तैयारी में निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीआर-7 रोड स्थित सुषमा वेलेंसिया सोसाइटी के निवासियों ने आरोप लगाया है कि पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद उन्हें अस्थायी बिजली कनेक्शन देने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सोसाइटी निवासियों ने जीरकपुर में प्रेसवार्ता कर बिजली बोर्ड के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी। सोसाइटी के प्रधान गुरविंदर सिंह धूत, सचिव मनोज कुमार और अन्य निवासियों ने बताया कि उनका बिल्डर पिछले अढ़ाई महीने से लापता है। उसके गायब होने के बाद सोसाइटी में जनरेटर के माध्यम से मिलने वाली बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।
इसके बाद निवासियों ने अपने स्तर पर जनरेटर में डीजल डलवाकर बिजली की व्यवस्था बनाए रखी और बिजली कनेक्शन के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। रेजीडेंट्स के अनुसार मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां अदालत ने अस्थायी बिजली कनेक्शन जारी करने और 19 जून तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद निवासियों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करवा दिए। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा भी दिया था। निवासियों का आरोप है कि बुधवार को जब वे बिजली बोर्ड कार्यालय पहुंचे तो काॅमर्शियल एसडीओ हेमंत कुमार ने अस्थायी कनेक्शन देने से इंकार कर दिया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कनेक्शन जारी न करने के मौखिक निर्देश दिए हैं। जब लिखित आदेश मांगे तो बताया कि यह निर्देश मौखिक रूप से दिए गए हैं।
मामले में जीरकपुर बिजली बोर्ड के एसडीओ और एक्सईएन को फोन किए परन्तु दोनों ने फोन नहीं उठाया। पक्ष जानने के लिए वाट्सअप पर मैसेज तक भेजे जिनका जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें