फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल के सीनियर अफसरों में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब निकाय विभाग ने नगर काउंसिल के सीनियर अधिकारियों में फेरबदल किया है। काउंसिल को अब एक नए एसडीओ के साथ तीन जेई मिले हैं। इसके साथ ही जीरकपुर नगर काउंसिल में कार्यरत जेई मेजर सिंह का भी तबादला किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक एसडीओ और 3 जेई नियुक्त करवाने का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना है। नए ज्वाइन करने वाले अधिकारियों में एएमई कम एसडीओ महिंदरपाल सिंह, जेई राजेश कुमार, राजीव कुमार और ईशान शामिल हैं, जो जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
एसडीओ महिंदरपाल सिंह पंजाब निकाय विभाग चंडीगढ़ के हेड ऑफिस में कार्यरत थे। इसी तरह जेई राजेश कुमार नगर काउंसिल खरड़ व राजीव कुमार बस्सी पठाना नगर काउंसिल कार्यरत थे। इसके अलावा जेई ईशान पंजाब निकाय विभाग, चंडीगढ़ के विजिलेंस ऑफिस में कार्यभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन

विकास कार्यों में आएगी तेजी
अधिकारियों की कमी के चलते शहर में होने वाले विकास कार्यों की रफ्तार कम हो गई थी। अकेले एसडीओ दमन दविंदर के ऊपर कई प्रोजेक्टों का कार्यभार है, जिनका काम अन्य अधिकारियों का सौंपा जाएगा। अधिकारियों की संख्या बढ़ने से शहर में होने वाले विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

- संदीप तिवारी, ईओ, जीरकपुर नगर काउंसिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें