फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर और ढकोली थाना पुलिस ने वीरवार को कोरोना संबंधी नियमों और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों तीन लोगों को नामजद किया है। जीरकपुर थाने के एसआई हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि पप्पी ढाबे का मालिक प्रदीप सिंह निवासी बीरोमाजरी थाना चुन्नी कलां बीती रात अपने पटियाला रोड स्थित ढाबे पर 15 -20 लोगों को निर्धारित समय के बाद खाना खिला रहा था।
विज्ञापन

इसके इलावा बलटाना चौकी में तैनात राहुल कुमार ने बताया कि जसवीर कुमार निवासी किरायेदार पंचशील एनक्लेव जीरकपुर जोकि अंबाला-जीरकपुर सड़क पर गुरु नानक वैष्णो ढाबा चलाता है वहां पर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इसी तरह ढकोली थाने के गुलाब सिंह ने बताया कि योगेश ने निर्धारित समय के बाद तक दुकान खोली हुई थी। उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें