फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ससुर की मौत के बाद रिश्तेदारों ने किया घर पर कब्जा, केस दर्ज

Sat, 11 Mar 2023 01:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर की मौत के बाद रिश्तेदारों ने किया घर पर कब्जा, केस दर्ज
विज्ञापन

27 जनवरी को घर पर कब्जा होने का पता चला, विधवा की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-11 में 2016 पति की मौत के बाद पत्नी अकेली पड़ गई। इसके बाद वह दोनों बेटियों को लेकर सुसर के पास रहने लगी। 2022 में उसके ससुर की मौत हुई तो इसके बाद उनके घर पर रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया। इस मामले में फेज-11 पुलिस ने विधवा की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रजिंदर कुमार और उसकी पत्नी कमलेश कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि नवंबर, 2022 में उसके ससुर का गिरने के कारण चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी रजिंदर कुमार और उसकी पत्नी कमलेश कुमारी ने सोची-समझी साजिश के तहत मेरे ससुर का शव होशियारपुर स्थित पैतृक गांव ले गए और रात करीब आठ बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद 24 जनवरी, 2023 को जब मैं अपने घर फेज-11 में सफाई करने के लिए गई तो आरोपियों ने उस मकान में लगे ताले बदल दिए थे। आस-पड़ोस से पता लगा कि उक्त आरोपियों ने मकान पर कब्जा कर लिया था और उनके घर का काफी सामान भी उनके पास ही है। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें