फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटिनम होम की रजिस्ट्रीयों व बिजली के नए कनेक्शन पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ओल्ड कालका रोड पर स्थित गांव गाजीपुर-सनोली में पड़ते प्लेटिनम होम्स नामक प्रोजेक्ट पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड पंजाब ने यहां पर रजिस्ट्री और बिजली के नए कनेक्शन देने पर रोक लगाने का नोटिस भेजा है। पाल्यूशन विभाग पंजाब द्वारा पत्र नंबर-5691 तिथि 16 सितंबर 2022 को जारी करते हुए लिखा है कि प्लेटिनम होम्स सोसायटी के बिल्डरों द्वारा उनके पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पत्र जारी करके उक्त प्रोजेक्ट में बन रहे फ्लैटस, मकान दुकान आदि के निर्माण और रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पावरकॉम विभाग को भी नए कनेक्शन न देने का नोटिस जारी किया है। सोसायटी निवासी ओंकार सिंह सैनी ने बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा उनकी सोसायटी में जो एसटीपी लगाया गया है, वह केवल 260 घरों के लिए लगाया था। लेकिन यहां 680 घर बन चुके हैं। जिसमें सीधे-सीधे कॉलोनाइजर ने धोखाधड़ी की है। इसके अलावा ऐसे बहुत से काम हैं, जो कॉलोनाजर ने वादे किए पर पूरे नहीं किए, इसकी शिकायत नगर परिषद में भी दी हुई है।
विज्ञापन

कोट्स ::::
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को कोई गलतफहमी हो गई होगी। बीती 10 मई को हम पॉल्यूशन विभाग के दफ्तर गए थे और जवाब भी दिया था। बाकी हम इस मामले में विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर इसका स्पष्टीकरण मांगेंगे। -युगल बंसल, कॉलोनाइजर प्लेटिनम होम्स, सनोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें