लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित दप्पर प्लाजा पर टोल वसूल रही जीएमआर कंपनी की ओर से 15 करोड़ से हाईवे की रिकारपेटिंग का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
दप्पर टोल प्लाजा के अधिकारी दीपक अरोड़ा ने बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के कारण हाईवे खस्ताहाल हो गया था। इसे देखते हुए जीएमआर कंपनी ने हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित झरमड़ी से लेकर लालड़ू ओवरब्रिज तक और दप्पर टोल प्लाजा से डेराबस्सी तक व जीरकपुर का कुछ एरिया है। इस हाईवे के 30 किलोमीटर तक के एरिया को बीसी 40 एमएम लेयर से रिकारपेटिंग की जाएगी।