फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आरसीएफ कपूरथला ने जीता पहला ऑल इंडिया मोहाली गोल्ड कप मेन्स हॉकी टूर्नामेंट-2025

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पहले ऑल इंडिया मोहाली गोल्ड कप मेन्स हॉकी टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला रोमांचक तरीके से संपन्न हुआ। फाइनल में आरसीएफ कपूरथला ने एफसीआई दिल्ली को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत में आरसीएफ कपूरथला के लवप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए। बेस्ट फॉरवर्ड का पुरस्कार आर्मी-11 के रोबिन सिंह, बेस्ट डिफेंडर का एफसीआई के परमवीर सिंह, प्रॉमिसिंग प्लेयर का पीएसबी के विक्रमजीत सिंह और बेस्ट गोलकीपर का आरसीएफ के अमृतपाल सिंह को दिया गया।

फाइनल डे पर प्रदर्शनी मैच (राइजिंग स्टार्स हॉकी क्लब मोहाली बनाम स्टार क्लब) के साथ चंडीगढ़ पुलिस बैंड की प्रस्तुति, आदर्श पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ के छात्रों द्वारा संगीत और गिद्दा, तथा जुग्नू एंटरटेनर्स का भांगड़ा दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


समारोह में ग्रामीण विकास और पंचायत, पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध, ओलंपियन सुखवीर सिंह ग्रेवाल, कर्नल गुरबीर सिंह गिल सहित अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर देता है और मोहाली को खेलों के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने में मदद करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें