फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी देने के बहाने बच्ची से रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
रेप, चाइल्‍ड रेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जीरकपुर के ढकोली में रहने वाली चार साल की बच्ची से रेप के प्रयास का मामला सामने आया। आरोपी को दबोच लिया गया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद निजामुददीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ढकोली पुलिस चौकी इंचार्ज परमजीम सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने दी शिकायत में कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाला मोहम्मद निजामुद्दीन (45) निवासी अंबेडकर कॉलोनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। आरोप है कि मंगलवार को उसकी बेटी को टॉफी देने के बहाने निजामुद्दीन उसे अपने घर बुला ले गया।

आरोप है कि उसने वहां उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। आरोपी की हरकतों को देखकर बच्ची डरकर घर आ गई। उसने बताया कि बच्ची ने सारी बात अपनी बड़ी बहन को बताई। इसके बाद बड़ी बहन ने घटना की जानकारी मां को दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीरवार को पीड़ित लड़की की मां ढकोली स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उसको दवा दिलवाने आई थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया। पीड़ित लड़की के पेरेंट्स मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें