फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कपः स्कॉटिश खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Fri, 04 Mar 2016 12:50 PM IST
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप के तहत प्रेक्टिस मैच के लिए मोहाली स्टेडियम में स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। भारत में टी-20 वर्ल्ड कप इसी माह से शुरू हो रहा है और इसके 6 मुकाबले मोहाली स्थितआईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में खेले जाने हैं। इसके अलावा चार अभ्यास मुकाबले भी होंगे।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले शुक्रवार को स्कॉटलैंड, ओमान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीमों के बीच दो अभ्यास मैच मैच खेले जाने हैं। यह अभ्यास मैच पीसीए स्टेडियम मोहाली में होंगे। अभ्यास मैचों से पहले वीरवार को टीमों ने पीसीए स्टेडियम और सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया।

स्कॉटलैंड टीम सुबह 10 बजे क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच गई। कप्तान प्रेस्टॉन मोमसेन के नेतृव में सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। टीम के खिलाड़ियों ने सबह 10 से 12 बजे तक बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण पर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


वहीं पीसीए स्टेडियम में दोपहर 1 बजे अफगानिस्तान की टीम ने हेड कोच इंजमाम उल हक केदेखरेख में नेट पर जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वहीं टीम के गेंदबाजों ने कोच मनोज प्रभाकर की निगरानी में गेंदबाजी की। समय समय पर इंजमाम और प्रभाकर खिलाड़ियों को जरूरी सलाह भी दे रहे थे। इसके बाद दोपहर दो बजे ओमान की टीम ने भी पीसीए में अभ्यास किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें