फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना पुलिस स्टेशन में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी शिव लाल चौधरी ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी कर ली है। इस पूरे मामले को पुलिस दबाने में जुटी रही। कुछ अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया और कुछ का कहना था कि उनके थाने में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस कस्टडी में सोमवार देर रात खुदकुशी की थी। सुबह उसके शव को सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया था। इस बात को पुलिस ने पूरी तरह से गुप्त रखा था, लेकिन सुबह डॉक्टर रूम में सोहाना थाने के एसएचओ अमनदीप सिंह ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया है लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसे इस मामले में एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार उसने पुलिस थाने के बक्शीखाने में खुदकुशी की।

9 साल की पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बच्ची रात को सोते हुए अचानक से उठ गई और जोर-जोर से रोने लगी। रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि तीन दिन पहले जब वह गली में खेल रही थी तो एक व्यक्ति उसे कमरे में ले गया। वहां पर उसने एक गोली खाने को दी। गोली खाने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो आरोपी बाथरूम में था। वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन




इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। संबंधित एसएचओ ने अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। - हरमनदीप हंस, एसएसपी मोहाली
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें