फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा की हत्या में बड़ा खुलासा, भाइयों का आरोप-जिगरी दोस्त ने करवाया कत्ल

Wed, 06 Mar 2024 01:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

गैंगस्टर राजेश डोगरा मूलरूप से जम्मू का रहने वाला था जिस पर हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह पांच माह पहले ही जेल से बाहर आया था। सोमवार को दो कारों में आए 5 से 6 हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर राजेश डोगरा की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हत्यारों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा की मोहाली में हत्या - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-67 स्थित शॉपिंग मॉल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करके जम्मू के कुख्यात गैंगस्टर राजेश डोगरा की हत्या के मामले में अहम खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन


डोगरा अपने बिजनेस पार्टनर व जिगरी दोस्त बंटी व राजा के साथ मोहाली आया था। वह शुक्रवार को स्कॉर्पियो गाड़ी में यह कहकर घर से निकला था कि वह बंटी के साथ अयोध्या राम दर्शन के लिए जा रहा है। इस मामले में हिरासत में लिया गया आरोपी डोगरा का जिगरी दोस्त बंटी है। 

शव लेने जम्मू से पहुंचे डोगरा के भाइयों का आरोप है कि हो सकता है कि बंटी ने अपने दोस्त का उसके विरोधी ग्रुप के गैंगस्टरों से कत्ल करवाया हो। उन्होंने बताया कि उसके भाई के कत्ल की जानकारी उन्हें खबर देखकर मिली थी। वह रात को ही जम्मू से मोहाली आए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके भाइयों को सौंप दिया गया है। संस्कार जम्मू में ही किया जाएगा। अभी तक मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर राजेश के शव का मंगलवार दोपहर मोहाली फेज-6 के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान यहां मौजूद उनके भाई राकेश कुमार ने बताया कि राजेश अविवाहित था और पिछले कई साल से भगवान की भक्ति में लगा हुआ था। उसने जम्मू में गढ़माता का मंदिर भी बनवाया था। वर्ष 2007 से 2014 तक अपराध में रहा था, मगर पूरी तरह सुधर गया था। पिछले कई वर्षों से वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि राजेश समेत वह कुल पांच भाई थे। उन्होंने इस हत्या के पीछे उन्होंने जम्मू के बकरा गैंग को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि राजेश गाड़ी में बंटी के साथ था, जिसकी चंडीगढ़ में ससुराल भी है। उसी ने धोखे से रेकी करवाकर उसकी हत्या करवाई है। 

राकेश ने बताया कि उसका भाई राजेश बिल्लू ग्रुप से था और गैंग में वही अकेला बचा था। बाकी गैंगवार में मारे जा चुके हैं। वह अयोध्या में दर्शन के लिए कहकर निकले थे, मगर रास्ते में ही सुनियोजित तरीके से भाई की हत्या कर दी गई। वहीं राकेश ने बंटी के साथ बैठे गाड़ी के ड्राइवर पर भी वारदात में शामिल होने का शक जताया है। संदिग्ध आरोपियों के नाम राय सिंह, राजा, शालू आदि बताए हैं। बकरे के भाई सोनू पर इस हत्या को करवाने के आरोप हैं। उन्होंने दावा किया कि जम्मू पुलिस ने सोनू को पकड़ा है और उसे पूछताछ के लिए मोहाली लाया जा सकता है।

मोहाली पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजेश डोगरा के हत्यारे दो नहीं, बल्कि तीन गाड़ियों में आए थे। क्रेटा, इनोवा के अलावा एक ब्रेजा गाड़ी भी सीसीटीवी में दिखाई दी है, जिसकी जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें