फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टेज कैरिज योजना में संशोधन, रूट की संख्या 265 से बढ़ाकर 362 की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने के मकसद से 2016 की स्टेज कैरिज योजना में संशोधन को मंजूरी दी गई। संशोधन के अनुसार, रूटों की संख्या 265 से बढ़कर 362 कर दी गई है। इसमें अब निजी ऑपरेटरों की बसें जाएंगी। इसके अलावा राज्य परिवहन उपक्रमों और निजी ऑपरेटरों दोनों के हितों को 50:50 के अनुपात में संतुलित करते हुए, प्रति रूट परमिट की संख्या निर्धारित कर दी गई है। इसमें संबंधित जिलों के मौजूदा परमिट धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकतम सीमा से अधिक आवेदन आने पर ड्रॉ के जरिये परमिट दिए जाएंगे।
-


यूएचबीवीएन के लिए 500 करोड़ की गारंटी को मंजूरी
मंत्रिमंडल ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) के 500 करोड़ रुपये के स्वीकृत ऋण के पूंजीगत व्यय को पूरा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के पक्ष में 500 करोड़ रुपये की गारंटी देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

अंबेडकर समिति व सेवा भारती को मिली जमीन
बैठक में हिसार के गांव सातरोड खुर्द में 2998.20 वर्ग मीटर भूमि भगवान वाल्मीकि आंबडेकर शिक्षा समिति को धर्मशाला व छात्रावास के निर्माण के लिए देने की मंजूरी दी। इस प्रस्तावित भूमि की कुल कीमत 80,90,885 रुपये है। बैठक में महेंद्रगढ़ स्थित नगर पालिका कनीना की 209 वर्ग मीटर भूमि को सेवा भारती संस्था को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें