फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली का कांग्रेसी पार्षद दुष्कर्म के केस में राजस्थान पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राजस्थान पुलिस मोहाली के वार्ड नंबर 45 के कांग्रेसी पार्षद सुरिंदर सिंह राजपूत को दुष्कर्म केस में गिरफ्तार करके ले गई है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जयपुर सदर थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोपी को पकड़ने की पुष्टि करते बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला करीब दो-ढाई साल पुराना है। सुरिंदर सिंह की एक जानकर महिला के पति को राजस्थान पुलिस ने नशे से जुड़े केस में गिरफ्तार किया था। इस दौरान महिला ने आरोपी को कहा कि वह उसके पति को छुड़वाने में सहयोग करे। इस पर आरोपी ने कहा कि उसके राजस्थान में अच्छे लिंक हैं और वह उसके पति को आसानी से छुड़वा देगा। पार्षद होने के साथ ही कांग्रेसी नेता होने के साथ वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी महिला को अपने साथ जयपुर सदर थाने के एरिया में ले गया, जहां पर वे दोनों एक होटल में गए। दोनों पहले अलग-अलग कमरे लेने लगे लेकिन राजपूत ने कहा कि एक ही कमरा ले लेते हैं। इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर उससे दुष्कर्म किया और उसके बाद वह वहां से निकल आया। यही नहीं उसने महिला के पति को छुड़वाने में सहयोग नहीं किया। इसके बाद महिला ने इस संबंध में सारी बात अपने पति को बताई तो पति ने उसे पंजाब में शिकायत देने की बात कही लेकिन वहां पर उसकी सुनवाई नहीं हुई। फिर जब महिला का पति जेल से बाहर आया तो उसने आरोपी के खिलाफ थाना सदर जयपुर में केस दर्ज करवाया।
कांग्रेसी नेताओं को काफी चहेता है पार्षद
आरोपी मोहाली नगर निगम में कांग्रेस का पार्षद है। वह स्थानीय दिग्गज नेताओं का काफी चहेता है। इतना ही नहीं जब भी कांग्रेस या पंजाब का नेता मोहाली आता था, तो वह उसके साथ फोटो करवाने में भी सबसे आगे रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें