फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को सिटी ब्यूटीफुल में फैशन का रंग बिखेरेंगे डिजाइनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अब ट्राइसिटी के फैशन प्रेमियों को फैशन वीक डिजाइनर्स से मिलने का मौका मिलेगा। चंडीगढ़ में ऐसे ही डिजाइनर्स अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। इन डिजाइनर्स में अब्राहम एवं ठाकोर, वरिजा बजाज, मंदिरा बेदी और सदन पांडे व बाबी ग्रेवाल जैसे नामी डिजाइनर्स शामिल हैं। यह खास शो लेकर आ रही हैं बाबी ग्रेवाल और सारा मेहरा।
विज्ञापन

बाबी ग्रेवाल और सारा मेहरा ने जीरकपुर में एक मुलाकात के दौरान कहा कि 29 फरवरी को सुखना एन्क्लेव, कैम्बवाला रोड, चंडीगढ़ के सी ब्लॉक में इस शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें फैशन, ज्वेलरी, घरेलू सजावट, सेहत के बारे में पूछताछ, खाना-पीना, एसेसरीज होंगी। सारा ने बताया कि इस द ट्रंक शो में देश भर के कई अन्य उभरते डिजाइनर लेबल और ब्रांड भी शोकेस किए जाएंगे। इस एक दिवसीय लाइफस्टाइल कम फैशन मेले में फैशन व लाइफस्टाइल प्रेमियों को एक अच्छा मौका मिलेगा। इस शो के दौरान 38 लेबल शोकेस होंगे। इसके ‘स्प्रिंग समर कलेक्शन 2020’ इस शो की खूबी होगी। सारा ने बताया कि उनकी टीम में 20 मॉडलों का एक दल है जो रैंप पर चलेगा। प्रसिद्ध फैशन शो डायरेक्टर जिबरान खान इस फैशन शो को कोरियोग्राफ करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस शो की खूबी होगी कि इसमें लोगों को एकदम नई कलेक्शन देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें