फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Mohali: तेज बरसात ने खोली मोहाली जिला प्रशासन की पोल, रिहायशी एरिया में जलभराव, नहर बने हाईवे 

Thu, 30 Jun 2022 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

मोहाली में सभी हाईवे पर लगभग डेढ़ फुट पानी जमा हो गया है। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
मोहाली में बरसात के कारण हाईवे पर जमा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश ने जिला प्रशासन के बाढ़ से निपटने के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। रिहायशी इलाकों में जहां जलभराव हो गया है वहीं खरड़ चंडीगढ़ हाईवे नहर का रूप धारण कर गई हैं। हाईवे पर जाम लग गया है। 
विज्ञापन


मोहाली में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। कुछ ही देर की बरसात में हालत यह हो गई है कि खरड़ चंडीगढ़ हाईवे पर करीब डेढ़ फुट ऊंचाई पर पानी बह रहा है। ऐसी स्थिति जीरकपुर डेराबस्सी समेत कई इलाकों में बनी हुई है। दूसरी तरफ मोहाली फेज 3बी1, 3बी2, 7 और 11 में जलभराव की स्थिति बन गई है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं न्यू चंडीगढ़, कुराली, माजरी में भी जलभराव हो गया है। फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है। 

कुछ दिन पहले ही अमर उजाला ने इस मामले को उठाया था। मोहाली के इलाके में गली नालियों की सफाई के लिए 65 लाख का बजट रखा गया था। 25 जून तक बरसात से निपटने के इंतजाम पूरे करने के लिए कहा गया था लेकिन गुरुवार की बरसात से सारे दावे धरे रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें