फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: मोहाली में तेज बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त, फेज 11 में भरा पानी निकालने को बुलाई गई फायर ब्रिगेड

Mon, 02 Sep 2024 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

फेज 11 में पानी को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड तक बुलानी पड़ी। वहीं सुबह बरसात के कारण स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मोहाली में बरसात के बाद भरा पानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में सोमवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक तेज बरसात हुई। तेज बरसात के कारण फेज 10 और 11 में जलभराव हो गया। फेज 11 में पानी को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड तक बुलानी पड़ी। वहीं सुबह बरसात के कारण स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी

चंडीगढ़ में मौसम केंद्र ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके बाद सुबह 7:30 के आसपास शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि 20 मिनट बाद यह हल्की बारिश भी रुक गई। इसके बाद से चंडीगढ़ में मौसम साफ है लेकिन हल्की हवाएं चल रही है और अधिकतर हिस्सों में बादल भी छाए हुए हैं। लेकिन मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब बारिश होने की संभावना कम है।
विज्ञापन

सीवरेज ओवरफ्लो, सड़क पर भर रहा गंदा पानी

मोहाली के एरो सिटी के ब्लॉक ई में सीवरेज ओवरफ्लो होने की वजह से बारिश के पानी का बहाव नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। अब सीवरेज से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़कों पर जमा हो रहा है।



राम कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि यहां सीवरेज की समस्या सबसे बड़ी है। सीवरेज की पाइप लाइनों को गमाडा के कर्मचारियों की ओर से बराबर साफ नहीं किया जाता है। इस वजह से सीवरेज ओवरफ्लो होते रहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें