फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : मोहाली में देर शाम चली आंधी के बाद हुई बारिश, लोगों को तपती गर्मी से मिली राहत... लेकिन बत्ती हुई गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के लोगों को पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से रविवार शाम राहत मिल गई। इस दौरान पहले तेज आंधी चली, इसके बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई और साथ ही बिजली गुल हो गई। यहां तक की स्ट्रीट लाइट भी जवाब दे गई। लेकिन लोगों ने मौमस का पूरा आनंद उठाया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में रविवार सुबह से ही तेज गर्मी थी और दोपहर में घर से निकलते समय भी पसीने आ रहे थे। इसके बाद शाम 4 बजे आसमान में काले बादल छा गए और हल्की हवाएं चलनी शुरू हो गई थी। ऐसा माना जा रहा था कि बादल बिना बरसे ही उड़ जाएंगे। इसके बाद करीब सवा 6 बजे 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई और साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान खरड़, मोहाली, मुल्लांपुर अैर कुराली में बरसात हो रही थी। लोग अपने घरों की छतों पर आ गए। इस दौरान कई लोगों ने फोटोग्राफी भी की और मौसम के फोटो सोशल मीडिया और डीपी पर देखने को मिले।
फेज-2 निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि कई दिनों से गर्मी पड़ रही थी। रविवार शाम हुई बारिश से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। कई दिनों बाद परिवार ने एक साथ मौसम का आनंद उठाया। इसी तरह खरड़ के गुलमोहर सिटी निवासी दिनेश वर्मा ने कहा कि भले ही बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया था। लेकिन हमारे इलाके में बिजली का संकट काफी अधिक है। आंधी रोपड़ में चलती है तो हमारे इलाके की बिजली बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें