फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स-डे पर पुलिस ने एक मां को सौंपा उसका तीन दिन से लापता बेटे का तोहफा, नाराज होकर साइकिल पर आया था पटियाला से

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मदर्स-डे पर मोहाली पुलिस ने पटियाला निवासी एक मां को उसका तीन दिन से लापता बेटा सौंपकर सबसे बड़ा तोहफा दिया। इस मौके पर मां के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी और यह पल सबको भावुक कर देने वाला था। बच्चे को परिजनों से मिलते देख अनायास ही थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों की आंखों में आंसू आ गए। मटौर थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश यही रहती है कि पुलिस लोगों की मददगार बने। यह प्रयास आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा की और इसके साथ इस मामले को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा भी किया।
जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले पटियाला निवासी 14 वर्षीय महिपाल सिंह किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से साइकिल पर ही निकल पड़ा। साइकिल चलाते हुए वह मोहाली के सेक्टर-70 मटौर में पहुंच गया। इस दौरान उसने गुरुद्वारे में लंगर खाने के बाद पार्क के बैंच पर ही रात गुजारी। इसके बाद शनिवार का पूरा दिन उसने पार्क में ही बीताया। क्योंकि वीकेंड लॉकडाउन होने के कारण वह पार्क में ही रहा। वह देखने में अच्छे घर का लग रहा था इसलिए किसी को शक नहीं हुआ कि वह यहां पार्क में अकेला क्यों रुका हुआ है। इसी बीच रविवार सुबह 4 बजे जब मोहाली की पीसीआर टीम सेक्टर-70 पर पहुंची तो उन्हें वहां पर बच्चा बैंच पर सोते हुए मिला। उन्होंने उसे जगाकर पूछताछ की तो वह अपने बारे में कुछ भी नहीं बता रहा था। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसके बारे में मटौर थाने में सूचना दी। इसके बाद बच्चे को पुलिस मटौर थाने ले आई।
विज्ञापन

बच्चे के बारे पड़ताल करने में आई काफी दिक्कत
थाने के इंचार्ज मनफूल सिंह ने बताया जब उन्होंने बच्चे से उसका नाम पता पूूछा तो वह कुछ नहीं बता रहा था। इसके बाद उन्होंने उसके बारे में सभी जिलों से संपर्क साधा तो पता चला कि एक बच्चा पटियाला से गायब चल रहा है। पटियाला पुलिस के पास एक बच्चे के लापता होने की शिकायत आई हुई है। इसके बाद पटियाला पुलिस से लापता बच्चे की शिकायत देने वालों के बारे में जानकारी ली गई और उनसे संपर्क किया। इसके बाद उसके परिजनों को मोहाली में बुलाया गया। यहां पहुंचकर परिजनों ने अपने बच्चे को पहचाना तो बच्चे को उसकी मां और यहां पहुंचे अन्य रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। इस दौरान बच्चे को सकुशल पाकर मां की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने इसके लिए पुलिस का धन्यवाद किया।
बच्चों पर दबाव बनाने के बजाय उसका दोस्त बनने की कोशिश करें अभिभावक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चा नौवीं कक्षा की पढ़ाई कर रह है। बच्चे की मां एक लेक्चरर है और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में बच्चों पर पूरी नजर रखें। बच्चे के दोस्त बनकर उसकी परेशानी को समझने की कोशिश करें और उस पर दबाव बनाने के बजाय उसके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें