फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन एस्टेट और कलगीधर एनक्लेव में भरा पानी, लोग हुए परेशान

Wed, 29 Jun 2016 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विभिन्न मार्गों पर शुक्रवार को बारिश के दौरान इस तरह रहा जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीरकपुर में सोमवार सुबह हुई एक घंटे की बारिश से नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी। इलाके की सड़कों पर पानी भर गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह दोपहिया वाहन चालक पानी में बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन


गोल्डन एस्टेट में पानी भरने से ट्रक टकराया
बलटाना स्थित गोल्डन एस्टेट की गलियों में बारिश का पानी भर गया। सीता राम ने बताया कि पानी उनके घर में घुस गया। लोगों ने बताया कि बारिश के पानी की उचित निकासी न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कालोनी में पानी भर जाने के बाद एक ट्रक फंस गया। असंतुलित हुआ ट्रक स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गया। गनीमत रही कि स्ट्रीट लाइट बंद थी, नहीं तो हादसा हो सकता था।

कलगीधर एनक्लेव में सड़क बनी तालाब
सुमित सिंघल निवासी बलटाना ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद सुबह काम पर जाने के लिए निकले। इस दौरान जब कलगीधर एनक्लेव स्थित फर्नीचर मार्केट के पास पहुंचे तो पानी सड़क पर भरा हुआ था। इसमें से निकलने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। सुमित ने कहा कि प्रशासन को बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


पटियाला चौक पर दुकानदार आए दिक्कत में
बारिश के बाद सबसे ज्यादा परेशानी पटियाला चौक पर हुई। यहां बारिश का दुकानों में घुस गया। दुकानदार सोमवार सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा कि पानी से दुकानों में काफी नुकसान हुआ था। इस पर उन्होंने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। दुकानदार रजनीश का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से यहां पर उनकी दुकान हैं। हर साल बारिश के मौसम में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। पटियाला-जीरकपुर, जीरकपुर-अंबाला व जीरकपुर-चंडीगढ़ रोड पर स्थित दुकानों में भी काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें