फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली-खरड़ में बारिश से प्रमुख चौकों और फ्लाईओवर पर घंटों लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बारिश ने मोहाली और खरड़ में जलभराव के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी पूरी तरह बिगाड़ दिया है। शहर के कई प्रमुख चौक, फ्लाईओवर और मुख्य सड़कें घंटों तक जाम की चपेट में रहीं। पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई और कई जगह लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल बसों, एंबुलेंस और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी से भरी सड़कों पर बंद हो गए, जिससे जाम और बढ़ गया। खरड़-बलौंगी फ्लाईओवर, चीमा लाइट प्वाइंट, वेरका चौक और बलौंगी पुल पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

खरड़-बलौंगी फ्लाईओवर पर भारी जाम

खरड़-बलौंगी फ्लाईओवर के नीचे सबसे अधिक ट्रैफिक दबाव देखने को मिला। बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों को काफी धीमी गति से निकलना पड़ा। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कई लोगों ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया, लेकिन वहां भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर हर मानसून में ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

एयरपोर्ट रोड और वेरका चौक पर भी परेशानी
एयरपोर्ट रोड पर चीमा लाइट प्वाइंट के आसपास भी हालात सामान्य नहीं रहे। सड़क पर पानी जमा होने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को समय से पहले घरों से निकलना पड़ा। कई दोपहिया चालक पानी से बचने के लिए सड़क के किनारे चलते दिखे, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहा। वेरका चौक के आसपास भी ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। ट्रैफिक खुलने में लंबा समय लगा और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक समय लगा।
विज्ञापन


बलौंगी पुल पर धीमी रही वाहनों की आवाजाही
बलौंगी पुल के पास भी पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। भारी वाहनों और छोटे वाहनों के एक साथ फंसने से सड़क पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता गया। कई वाहन चालकों ने बताया कि बारिश के दौरान इस मार्ग पर हर बार इसी तरह की स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट्स पर जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश के बाद जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों ने मांग की है कि पुल के आसपास ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें