फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीरवार रात और शुक्रवार दोपहर तक हुई लगातार बारिश के बाद जीरकपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटियाला रोड, पटियाला चौक, गाजीपुर रेलवे अंडरपास और वीआईपी रोड पर पानी जमा हो गया। गाजीपुर रेलवे अंडरपास पर पानी भरने के कारण आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। कुछ लोग अपने वाहन लेकर पानी के बीच से निकलने की कोशिश में फंस गए। प्रशासन ने गाजीपुर रेलवे अंडरपास रास्ते को बंद कर दिया और पानी निकालने में जुट गया।
विज्ञापन


पटियाला रोड पर स्थित गोपाल स्वीट्स के बाहर पानी एक नदी की तरह भर गया। प्रशासन ने कुदरती नालों के रास्तों को खुलवाकर पानी निकालने का प्रयास किया। वीआईपी रोड पर भी पानी भरने की समस्या सामने आई। यहां प्रशासन ने सीवरेज के ढक्कन खोलकर पानी निकालने के प्रयास किए। दोपहर बाद मौसम खुलने पर लोगों ने घरों से बाहर निकलना शुरू किया और बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। पटियाला चौक भी पानी से लबालब हो गया, जिससे ट्रैफिक को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान कुछ गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो गईं, जिन्हें अन्य वाहनों की मदद से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।
इन सोसाइटी में भी भर गया पानी
आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला गाजीपुर रेलवे अंडरपास बारिश के पानी से भर गया। यहां से दोपहिया वाहन और गाड़ियां लेकर निकलने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा। कुछ लोग पानी के बीच में फंस गए, जिन्हें दूसरे वाहनों की मदद से बाहर निकाला गया। वीआईपी रोड का पॉश क्षेत्र भी पानी से लबालब हो गया। मुख्य सड़क के अलावा पेंटा होम सोसाइटी को जाने वाली सड़क कई फुट पानी से भर गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीवरेज लाइन के ढक्कनों को खोलकर पानी निकालना शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद सड़क पर जमा पानी निकल गया और बारिश रुकने के बाद आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन


अवैध कब्जों से बिगडे हैं हालात
गांव गाजीपुर से अन्य गांवों को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास में कई फुट पानी भर गया। यह क्षेत्र नीचा होने के कारण सभी जगह से आने वाला पानी यहां जमा हो जाता है। प्रशासन के अधिकारियों ने सुबह 6 बजे मोर्चा संभाला और पानी निकालने वाली मोटरें लगाईं। पांच से छह घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पानी निकालकर रास्ता चालू करवाया गया। गांव नाभा में ईओ परविंदर सिंह भट्टी ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आवश्यक समाधान किए। परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद ने कहा कि जीरकपुर में बरसात का पानी भरने की मुख्य वजह लोगों द्वारा किए अवैध कब्जे हैं। बरसाती सीजन समाप्त होने के बाद इनको हटवाया जाएगा। शुक्रवार को उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर कुदरती बरसाती नालों को खुलवाया। अभी भी अधिकतर जगह ऐसी है, जिनको कब्जा मुक्त करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें