फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बारिश से हुआ जलभराव, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लगातार हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने आम जनजीवन भी प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। लोग जैकेट, स्वेटर निकालने लगे हैं। इसके अलावा अब घरों में एसी और पंखे बंद हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बादलों के कारण शहर में तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-सुबह तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दोपहर और शाम तक हल्की बारिश के साथ तापमान 21 डिग्री के आसपास रहा। जो दशहरे तक करीब 28 डिग्री तक था।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। सेक्टर-70, बलौंगी, सोहाना और फेज-11 सहित के कई इलाके इस समय जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि सड़क पर पानी रुकने के कारण वाहन धीरे चलाने पड़ रहे हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। अगर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश होती है तो सड़कें और अधिक भीगी हुई दिखती हैं। बाजारों और मुख्य सड़कों पर जलभराव के कारण दुकानदारों और राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रैफिक जाम की समस्या
बारिश और जलभराव ने शहर में ट्रैफिक जाम बढ़ा दिया है। मुख्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं, जबकि पिकअप और ऑटो-रिक्शा के कारण जाम और बढ़ गया है। यातायात पुलिस के अनुसार, फेज-6, एयरपोर्ट रोड, खरड़-लांडरां की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति सुबह से लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें