फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने पीडब्ल्यूडी के स्टोर में दी दबिश, लिए गए सैंपल

Fri, 02 Sep 2016 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने पीडब्ल्यूडी के स्टोर में दी दबिश, लिए गए सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्य भर में पीडब्ल्यूडी द्वारा एक साल में बनाई गई सड़कों में प्रयोग हुए मैटीरियल के सैंपलों की जांच के लिए विजिलेंस ब्यूरो पटियाला की टीम ने फेज-3ए स्थित पीडब्ल्यूडी के स्टोर में दबिश दी। इस दौरान टीम ने स्टोर में रखे सभी रिजर्व सैंपल चेक किए। इसके बाद चुनिंदा 21 रिजर्व सैंपलों को जांच के लिए टीम अपने साथ ले गई। इस बात का पता लगाया जाएगा कि स्टोर में रिजर्व सैंपलों से कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। हालांकि, टीम में शामिल अधिकारियों का कहना था कि यह रूटीन कार्रवाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ब्यूरो पटियाला की टीम एसपी परमजीत सिंह की अगुवाई में दोपहर को पहुंची। टीम में तकनीकी माहिर अधिकारी भी शामिल थे। इस दौरान टीम ने मजदूर लगाकर एक साल में विभिन्न जगहों से पहुंचे मैटीरियल के रिजर्व सैंपल बाहर निकलवाए। इसके बाद सभी बोरियों की जांच की गई। इसके बाद टीम ने सैंपल लिए। साथ ही मौके पर मैटीरियल सील कर दिया। टीम के अधिकारियों का कहना था कि उनकी यह कोशिश है कि पता लगाया जा सके कि सामान सही है या नहीं।

सैंपलों की सील सही पाई गई
एसपी परमजीत सिंह ने बताया कि सड़कों को बनाने में प्रयोग होने वाली प्रत्येक मैटीरियल के सैंपल स्टोर में सुरक्षित रखे गए थे। इसकी सील ठीक थी। इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई थी। वहीं, अब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैैैं, ताकि तकनीकी छेड़छाड़ के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


एयरपोर्ट रोड के सैंपल नहीं हैं शामिल
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पीडब्ल्यूडी के स्टोर से जो सैंपल लिए है। वह केवल पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़कों के हैैं। इसमें गमाडा द्वारा बनाए गए एयरपोर्ट रोड के सैंपल नहीं है। अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने केवल पीडब्ल्यूडी के ही सैंपल लिए है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें