फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंडेसरा जोन के आधा दर्जन स्टोन क्रशर पर छापे, दो सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। माइनिंग विभाग ने वीरवार दोपहर बाद हंडेसरा जोन में स्थापित आधा दर्जन स्टोन क्रशर उद्योगों पर छापेमारी करके रिकार्ड चेक किया। यह कार्रवाई माइनिंग अधिकारी लखबीर सिंह के नेतृत्व में नरिंदर कुमार समेत टीम ने की। इस दौरान स्टॉक अप-टू-डेट न रखने के आरोप में दो क्रशर सील भी कर दिए गए। विभाग की इस कार्रवाई को लेकर क्रशर मालिकों में रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि दिवाली से ठीक दो दिन पहले विभाग ने यह कार्रवाई जानबूझकर उन्हें परेशान करने के लिए की है जबकि वे उद्योग की मासिक रिटर्न भी रेगुलर भर रहे हैं।
विज्ञापन

माइनिंग अफसर लखबीर सिंह ने बताया कि कुराली स्टोन क्रशर और अमित स्टोन क्रशर में कई दिनों का स्टॉक मेनटेन न होने पर उन्हें सील करके दस्तावेज मुहैया कराने को कहा है। क्रशर मालिक बलबीर सिंह, अजय कुमार आदि ने कहा कि विभाग उन्हें जानबूझकर परेशान कर रहा है। त्योहारों की वजह से कुछ दिनों का रिकार्ड मेनटेन नहीं था जबकि वे रिकार्ड सहित रिटर्न और अन्य शुल्क रेगुलर भरते आ रहे हैं। इस पर माइनिंग अफसर ने कहा कि फेस्टिव सीजन हो या कोई अन्य कारण, परंतु खरीदे जा रहे कच्चे माल और तैयार माल का स्टॉक हर हाल में मेनटेन किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह रूटीन कार्रवाई थी और आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें