फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी को कूड़ा उठाने का ठेका देने पर सफाई कर्मियों में रोष, एसडीएम कार्यालय के आगे दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। डोर-टु-डोर कूड़ा उठाने के लिए निजी कंपनी को ठेका देने का सफाई कर्मी विरोध कर रहे हैं। इसके तहत दी क्लास फोर गर्वनमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब और पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के नेताओं के नेतृत्व में सफाई कर्मी सड़कों पर उतर आए हैं। सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
विज्ञापन

पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के जनरल सचिव धवन गोडयाल, शोभा राम और सोहन सिंह समेत अन्य नेताओं ने बताया कि नगर परिषद खरड़ के अधीन आती रिहायशी सोसाइटियों में डोर-टु-डोर कूड़ा उठाने के लिए निजी कंपनी को ठेका देने का विरोध हो रहा है। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने इस संबंधी एसडीएम से बात की।
जब उन्होंने ईओ से बात करने की कोशिश की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। सफाई कर्मियों का कहना है कि लॉकडाउन में जब लोग अपने घरों में बैठे हुए थे तब उन्होंने आगे होकर काम किया है। उन्होंने मांग की कि रिहायशी सोसाइटियों के प्रधानों को जो नोटिस भेजे गए हैं, उन्हें तुरंत वापिस लिया जाए। ऐसा न होने पर काम बंद कर हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने दिया आश्वासन
खरड़ के तहसीलदार जसविंदर सिंह ढिल्लों तथा डीएसपी खरड़ रुपिंदरजीत कौर सोही ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करनी चाही, लेकिन वह एसडीएम के साथ बात करने के लिए अड़े रहे। यूनियन नेता जब एसडीएम हिमांशु जैन के साथ बात करने के लिए गए तो उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव प्रक्रिया चल रही है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि तीन फरवरी को सुबह कार्यालय में बैठक कर उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने धरना उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें