फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पार्षद कार्यालय के सामने सड़क खोदकर पाइप जोड़ने पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वार्ड नंबर सात में नगर परिषद द्वारा बनाई गई सड़क को बिना अनुमति खोद दिया गया है। बरसाती पानी की निकासी का पाइप सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए यह खुदाई की गई। सड़क की खुदाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि सरकारी पैसे से बनी सड़क को निजी सुविधा के लिए बिना निर्धारित प्रक्रिया के खोदना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सड़क खुदाई के लिए नगर परिषद से अनुमति आवश्यक है, तो पार्षद कार्यालय के सामने ही यह कैसे हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क बनते ही उसे निजी कनेक्शन के लिए तुरंत उखाड़ दिया जाता है। नियमानुसार, सड़क काटने से पहले नगर परिषद में शुल्क जमा कर अनुमति लेनी होती है। निवासियों ने मांग की है कि वायरल तस्वीर की जांच की जाए और पता लगाया जाए कि अनुमति ली गई थी या नहीं।
विज्ञापन

सड़क की मजबूती और उम्र पर असर

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण पर सरकारी पैसा खर्च होता है। सड़क बनने के तुरंत बाद उसे निजी कनेक्शन के लिए खोदने से उसकी मजबूती और उम्र प्रभावित होती है। उन्होंने बरसाती पानी की निकासी के लिए निर्धारित ड्रेनेज व्यवस्था के उपयोग पर जोर दिया। निवासियों ने नगर परिषद से सड़क को तुरंत बहाल करने और बिना अनुमति खुदाई पर कार्रवाई की मांग की है।




हमें इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। बरसाती पानी की निकासी का पाइप सीवरेज मैनहोल से जोड़ना गलत है। कागजों की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सवनीत सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें