फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरब अपार्टमेंट विवादः गमाडा सीए ने सुनी अलॉटियों की शिकायतें

Fri, 08 Jul 2016 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
गमाडा सीए ने सुनी अलॉटियों की शिकायतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गमाडा के पहले बहुमंजिला पूरब अपार्टमेंट्स प्रोजेक्ट की खामियां जैसे ही मीडिया में आईं तो गमाडा के अधिकारियों की नींद खुली। वीरवार को ईद पर सरकारी छुट्टी होने के बावजूद भी गमाडा के सीए अमित ढाका की अगुवाई में अधिकारियों की टीम प्रोजेक्ट का जायजा लेने पहुंची। सीए ने करीब तीन घंटे तक अलॉटियों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही ईओ हाउसिंग महेश बंसल की अगुवाई में तीन मेंबरी कमेटी गठित की है। यह कमेटी लोगों को सौंपे जा रहे फ्लैटों की खामियों को दूर करेगी। इस दौरान लोगों को विश्वास दिलाया गया गया कि उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गमाडा के सीए की अगुवाई में साढ़े दस बजे अफसरों की टीम सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट्स की साइट पर पहुंची। वहां पर अलॉटी व कंपनी के प्रतिनिधि पहले से ही मौजूद थे। इस दौरान अलॉटियों ने अपनी समस्याओं से उन्हें रूबरू करवाया। इस मौके पर कमेटी के मेंबरों ने आठ सूत्री मांग पत्र भी अधिकारियों को दिया। इसके बाद सीए ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याएं पहल के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया है। मीटिंग में गमाडा के एसीएस सुखजीत पाल सिंह, ईओ महेश बंसल, एक्सईएन बलदेव व धर्मपाल, कंपनी के संजय सिंह, पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट अलाटीज एसोसिएशन के प्रधान एसके लूना, महासचिव हरभजन सिंह, फाइनेंस सेक्रेटरी परविदंर सिंह, सेक्रेटरी कुलदीप सिंह, प्रेस सचिव रवजोत सिंह, एमएस नट्ट और धर्म सिंह मौजूद रहे।

अलॉटियों की समस्याओं के लिए स्पेशल ईमेल
पूरब अपार्टमेंट्स के अलाटियों को अपनी समस्याओं को लेकर पुडा भवन के चक्कर न काटने पड़े। इसके लिए गमाडा के सीए ने पूरब अलॉटियों की समस्याओं व शिकायतों को सुनने के लिए एक स्पेशल ईमेल आईडी तैयार करने के आदेश अधिकारियों को दिए है। इस आईडी पर शिकायत करने वाले अलॉटियों को एक ही दिन में उनकी शिकायतों के जवाब मिलेंगे।
विज्ञापन


बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई बढ़ेगी
मीटिंग में अलॉटियों का कहना था कि बाउंड्रीवॉल काफी छोटी है। इस कारण भविष्य में लोगों को समस्या उठानी पड़ेगी। इसके बाद सीए ने बाउंड्रीवॉल पर तीन फुट ऊंची ग्रिल लगाने के आदेश अधिकारियों को दिए।

मीटिंग में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
मीटिंग में अलॉटियों ने कहा कि ले आउट चेंज होने से सर्वेंट क्वार्टर की बालकनी का लाभ कुछ ही लोगों को मिलेगा। ऐसे में लोगों से अधिक वसूली नहीं की जानी चाहिए। इसके अलावा गमाडा ने तीन साल का एडवांस मेंटिनेंस चार्जेज की मांग की है। जो कि पूरी तरह से गलत है। सुपर एरिया बढ़ने की किसी भी तरह की डिमांड की जानी चाहिए। वहीं, अलॉटियों ने गमाडा द्वारा वसूले जा रहे सर्विस टैक्स की बात को भी गलत बताया। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी भी दिखाई। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को मीटिंग में उठाया गया।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने पूरब अपार्टमेंट की खामियों को लेकर तीन जुलाई के अंक में प्रमुखता से खबर छापी थी। ‘बसने से पहले ही पूरब अपार्टमेंटस में सामने आई खामियां’ शीर्षक से खबर छापी गई थी। इसमें लोगों को आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें