फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट

Fri, 24 Sep 2021 05:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

बोर्ड के मुताबिक पहले टर्म में सिर्फ मुख्य विषय की ही परीक्षा ली जाएगी। जिसके तहत मात्र ग्रेडिंग वाले विषयों की परीक्षा होगी। प्रेक्टिकल परीक्षा नहीं होगी। पहली टर्म की परीक्षा मल्टीपर्पस च्वाइस वाले प्रश्नों पर आधारित होगी, जबकि दूसरी टर्म की परीक्षा लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की तीसरी लहर व छात्रों के करियर को देखते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन की नई नीति तैयार की है। नई नीति के तहत अकादमिक सेशनों को दो टर्म में बांट दिया गया है। बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर पहली टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर महीने व दूसरी टर्म की परीक्षा फरवरी- मार्च में होगी। इस संबंधी बोर्ड ने अपना सारा पाठयक्रम भी बांट दिया है। साथ ही इस संबंधी मॉडल प्रश्न पत्र भी तैयार कर लिए गए हैं। सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गत दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से दसवीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इतना नहीं महामारी का कहर अधिक होने से बोर्ड परीक्षा तक आयोजित नहीं करवा पाया था। ऐसे में बोर्ड ने अब नया रास्ता निकाला है। बोर्ड के मुताबिक पहली टर्म में सिर्फ मुख्य विषय की ही परीक्षा ली जाएगी। जिसके तहत मात्र ग्रेडिंग वाले विषयों की परीक्षा होगी। प्रेक्टिकल परीक्षा नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- मोहाली: नई डीसी ने की सरकारी दफ्तरों में औचक चेकिंग, लोगों की मुश्किलें जानीं, अधिकारियों को दी हिदायत 
विज्ञापन


पहली टर्म की परीक्षा मल्टीपर्पस च्वाइस वाले प्रश्नों पर आधारित होगी, जबकि दूसरी टर्म की परीक्षा लिखित परीक्षा होगी। इसमें छोटे व बड़े उत्तर वाले प्रश्न शामिल होंगे। दोनो टर्म की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बोर्ड की तरफ से मुहैया करवाएं जाएंगे। जिन्हें ओएमआर शीटों पर हल करना होगा। बोर्ड ने पहली व दूसरी टर्म की परीक्षा को वेटेज देते हुए फाइनल नतीजा घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्पेशल छात्रों की परीक्षा ऐसे होगी
पीएसईबी से मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल बच्चों की पहली टर्म की परीक्षा संस्था स्तर पर ली जाएगी। संस्थाएं इन छात्रों के लिए प्रश्न पत्र की बनावट रेगुलर छात्रों के लिए निर्धारित प्रश्न पत्र की तरह ही रखेगी। लेकिन प्रश्न केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए प्रश्न पत्र से ही चुने जाएंगे। हालांकि परीक्षा का आखिरी फैसला हालातों को देखते हुए लिया जाएगा। टर्म वाइस पाठयक्रम की बांट प्रश्न पत्र की रूप रेखा, अनुसार मॉडल प्रश्न पत्र व परीक्षा संबंधी हिदायत बोर्ड की वेबसाइट पर रहेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें