पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बुधवार को ओपन स्कूल व सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। वीरवार सुबह 11 बजे के बाद नतीजे बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जुलाई 2019 में हुई 10वीं व 12वीं के ओपन स्कूल व सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का नतीजा बुधवार को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने जारी कर दिया।
38046 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी और इनमें से 20480 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसी तरह 27280 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 20467 स्टूडेंट पास हुए। बोर्ड के कंट्रोलर परीक्षा ने बुधवार दोपहर बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रिजल्ट में किसी भी गलती के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
लिहाजा स्टूडेंट्स बोर्ड के रिपोर्ट कार्ड पर दर्ज अंकों के आधार पर इसे ही फाइनल रिजल्ट समझें।