फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब सरकार ने गोशालाओं के लिए लिए अहम फैसले, 518 संस्थानों के बिजली बिल माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार ने राज्य की गोशालाओं के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन फैसलों में 518 सरकारी और निजी गोशालाओं के बिजली बिल माफ करना शामिल है। इसके साथ ही, घायल गोवंश को सुरक्षित गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए 3.06 करोड़ रुपये की लागत से काऊ लिफ्टर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। पंजाब गो सेवा आयोग के उप अध्यक्ष कीमती भगत ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने यह कदम उठाए हैं। बिजली बिल माफी से गोशालाओं को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। घायल और बेसहारा गोवंश को सुरक्षित ढंग से गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए 494 काऊ लिफ्टर निशुल्क दिए गए हैं। इन उपकरणों पर करीब 3.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सभी जिलों को ये उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। भगत ने कहा कि इन फैसलों से गोशालाओं की कार्यकुशलता बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन



प्रतिदिन 61 रुपये की वित्तीय सहायता

उप अध्यक्ष के अनुसार, सरकारी और निजी गोशालाओं में रखे गोवंश की सेवा-संभाल के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला जल्द लागू होगा। इसके तहत प्रति गोवंश प्रतिदिन 61 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई जारी है। यह सहायता सड़कों पर घूमते लावारिस गोवंश को गोशालाओं में सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने में मदद करेगी।



गोशालाओं को आर्थिक मजबूती

सरकार का उद्देश्य गोशालाओं की आर्थिक परेशानियों को दूर करना है। बिजली बिल माफी और प्रस्तावित वित्तीय सहायता से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी। काऊ लिफ्टर की उपलब्धता से दुर्घटनाग्रस्त या घायल गोवंश के उपचार की व्यवस्था बेहतर होगी। ये सभी निर्णय बेसहारा गोवंश को सुरक्षित ठिकाना देने में सहायक साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें