फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्ड 12वीं की मेरिट सूची ने कई की उम्मीदों पर फेरा पानी

Sat, 14 May 2016 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
स्कूली छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
12वीं कक्षा के रिजल्ट ने एक बार फिर पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड की किरकिरी हो गई। बोर्ड ने इस बार स्पोर्ट्स व अकादमिक कैटेगरी के विद्यार्थियों की अलग-अलग मेरिट सूची बनाई है। बोर्ड ने दोनों कैटेगरी में टॉप तीन स्थान घोषित करने के लिए जो फार्मूला बनाया है, उसने सबको हैरत में डाल दिया। इस संबंध में अधिकारी भी सही तरीके से जवाब नहीं दे पा रहे हैं। जबकि कई बच्चे टॉप पोजीशन लेकर भी बोर्ड की स्कॉलरशिप से बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मेरिट के पहले चार स्थानों पर स्पोर्ट्स कैटेगरी के चार विद्यार्थियों ने सौ फीसदी अंक हासिल किए है। लेकिन बोर्ड ने तीन विद्यार्थियों को छोड़ चौथे नंबर पर सौ फीसदी अंक लेेने वाले तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र साहिल मिड्डा को टॉपर घोषित किया। इसी कैटेगरी में बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुरी कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की प्रतीक्षा को 99.78 अंकों के साथ दूसरा स्थान दिया गया। जबकि मेरिट के पांचवें नंबर पर प्रतीक्षा से ऊपर 99.78 अंकों के साथ गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ सीकरी होशियापुर की अनामिका परमार थीं। इसी तरह अकादमिक की टॉपर आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर लुधियाना की महिमा नागपाल रहीं हैं। उन्होंने 448 अंक हासिल किए है। वह मेरिट सूची के क्रमवार 6वें नंबर पर हैं। जबकि तीन छात्र उनसे ऊपर हैं। जिनके भी 448 अंक आए हैं। जबकि एक छात्र मेरिट सूची में उनके नीचे है। जबकि इस कैटेगरी के 99.33 फीसदी अंक लेकर सेेकेंड घोषित की गई गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन पटियाला की कोमल रानी मेरिट में 11वें और तीसरे नंबर पर 98.67 अंक के साथ रहने वाली आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना की रिया 19वें नंबर हैं। जबकि चार अन्य छात्रों ने भी 98.67 प्रतिशत अंक हासिल किए है।
विज्ञापन


यह फार्मूला लगाया रिजल्ट घोषित
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने टॉपर का चयन काफी सूझबूझ के साथ किया है। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने एक समान अंक हासिल किए है। लेकिन उम्र में जो सबसे छोटा था, उन्हें टॉपर घोषित किया गया है।

ऐसे मिलेगी पुरस्कार राशि
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, अकादमिक व स्पोर्ट्स कैटेगरी में जो विद्यार्थी पहले तीन स्थानों पर रहे हैं। उन्हें बोर्ड द्वारा नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें पहले स्थान पर रहे विद्यार्थियों को एक लाख, द्वितीय स्थान वालों को 75 हजार व तीसरे स्थान पर रहने वालों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें