फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीएसईबी लाइट प्वाइंट पर पीएसएमएसयू ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आठ नवंबर से हड़ताल पर चल रहे पंजाब स्टेट मिनिस्टरीयल सर्विस यूनियन (पीएसएमएसयू) ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की लाइट प्वाइंट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। पीएसएमएसयू मोहाली के प्रधान नववरिंदर सिंह नवी ने बताया कि उन्हें हड़ताल करते हुए 35 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार उनकी एक नहीं सुन रही। मुख्यमंत्री भगवंत मान बैठक के लिए समय नहीं दे रहे। शनिवार को पंजाब के सभी जिलों के साथ ऑनलाइन बैठक कर अगली रणनीति बनाई जाएगी। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो चंडीगढ़ के कर्मचारी भी कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। इस मौके पर पंचायत विभाग से जसवीर सिंह और सुखविंदर सिंह, पुडा से रविंदर कौर, पीएसईबी से सुखचैन सिंह सैनी, सिंचाई विभाग से हरीश शर्मा और परविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

हड़ताल से 43 विभागों का काम हो रहा प्रभावित
पिछले आठ नवंबर से यह हड़ताल जारी है। इस हड़ताल से 43 विभागों का काम प्रभावित चल रहा है। इनमें डीसी कार्यालय, ट्रांसपोर्ट विभाग, उद्योग, जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खजाना कार्यालय, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, भवन व सड़क विभाग, सिंचाई विभाग के अलावा कई मिनिस्टरीयल कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें