शिक्षा प्रोवाइडरों की ओर से नौकरी को रेगुलर करने की मांग को लेकर चल रहा संघर्ष 277 वें दिन भी जारी रहा। जसवीर मोगा व नवतेज बराड़ की अगुवाई में मोगा, मोहाली व अन्य जिलों के अध्यापक शामिल हुए। गुरुद्वारा अंब साहिब के पास से रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। जसबीर मोगा व नवतेज बराड़ ने कहा कि वह 12 सालों से सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन सरकार उन्हें रेगुलर करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर ही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शिक्षा प्रोवाइडरों को रेगुलर करने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं की तो शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा प्रोवाइडरों बड़ा संघर्ष करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी। इस दौरान भूख हड़ताल में नवतेज सिंह, बलजीत सिंह, राकेश कुमार, जगजीत सिंह और हरदेव सिंह शामिल हुए।