फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन : सफाई मुलाजिमों ने एसडीएम कार्यालय खरड़ के बाहर किया प्रदर्शन, कहा- कूड़ा उठाने का काम ठेके पर देना मंजूर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। डोर टु डोर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। जनरल सचिव पवन गोडयाल व खरड़ सफाई सेवक के प्रधान बलकेश ने कहा कि कूड़ा उठाने का काम ठेके पर नहीं देने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई सेवक लंबे समय से कूड़ा उठाकर अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। परंतु पंजाब सरकार कूड़ा उठाने का काम ठेके पर देकर सफाई कर्मचारियों के पेट पर लात मारना चाहती है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। एसडीएम हिमांशु जैन ने सफाई सेवकों के प्रतिनिधियों से बैठक की। उन्होंने कहा कि यदि नगर परिषद सफाई के काम को ठेके पर देगी तो उसका विरोध किया जाएगा। एसडीएम खरड़ ने नगर परिषद के अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया है। एसडीएम के आश्वासन के बाद सफाई सेवकों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें