फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : मानसिक तौर पर परेशान 23 वर्षीय युवक ने खुद को लगाई आग, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना ढकोली के अधीन आती दशमेश एनक्लेव कॉलोनी में मानसिक तौर पर परेशान 23 वर्षीय युवक ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम पंकज अहूजा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक पंकज अहूजा नशे करने का आदि था और लंबे समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। रविवार रात पंकज अपने घर के साथ एक खाली प्लॉट में गया जहां तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के बाहर आए जिन्होंने पंकज को आग की लपटों में घिरा देखकर उसके घरवालों को सूचना दी। जब तक आग बुझाई जाती तब तक पंकज की मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें