फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी न करने पर आंगनबाड़ी मुलाजिमों का प्रदर्शन

विज्ञापन
ब्लॉक माजरी में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर। -संवाद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। ऑल इंडिया आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लॉक माजरी ने ब्लॉक प्रधान बलजीत कौर रकौली के नेतृत्व में मांगों को लेकर सीडीपीओ दफ्तर के आगे रोष व्यक्त किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मांग पत्र भी दिया। ब्लॉक प्रधान बलजीत कौर रकौली ने कहा कि आंगनबाड़ी मुलाजिम सरकार का प्रत्येक काम करतीं हैं। लेकिन उनको सरकारी मुलाजिम का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को बहुत ही कम वेतन देकर उनका शोषण किया जा रहा है। इतने कम वेतन में उन्हें घर चलाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय महिला और विकास विभाग के मंत्री, डायेक्टर तथा मुख्यमंत्री पंजाब सहित विभाग के अधिकारियों को भेजे मांग पत्र में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों को सरकारी दर्जा देने, फ्रंट लाइन वर्करों की तरह 50 लाख रुपये का सेहत बीमा करने, केंद्रों में भेजे जा रहे राशन मंहगाई सूचकांक के साथ जोड़ने, जब तक सरकारी मुलाजिम का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक उनको बनता मान भत्ता देने, आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने तथा काटे गए 600 और 300 रुपये तुरंत एरियर सहित दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें