फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू सन्नी एनक्लेव में फिर कटा बिजली कनेक्शन, लोग बिल्डर के विरोध में उतरे

विज्ञापन
सन्नी एनक्लेव में बिजली का कनेक्श्न कटने के बाद विरोध जताते लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
खरड़। न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-123 के निवासियों ने शनिवार को बाजवा डेवलपर्स के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेक्टर में बिलजी सप्लाई की समस्या का पक्के तौर पर हल करने की मांग की।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-123 सन्नी एनक्लेव के प्रधान एसएस भिंडर, सचिव पंकज चौहान ने बताया कि इस सेक्टर में लगभग 200 घर बन चुके हैं, परंतु लोग कई सालों से मूलभूत सुविधाओं जैसे पीने वाला पानी, बिजली, सड़कें तथा सीवरेज लाइन से वंचित हैं। लोगों ने बताया कि सेक्टर में लोगों ने लाखों रुपये खर्च करके अपनी कोठियां बनाई हुईं हैं, परंतु बिजली के मीटर वह अपने नहीं लगा सकते हैं, क्योंकि डेवलपर्स द्वारा ही बिजली की सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जब उपभोक्ता अपने बिल की रकम बिल्डर के दफ्तर में जमा करवा देते हैं तो बिल्डर द्वारा पंजाब राज्य पावरकॉम को बिल का भुगतान क्यों नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होने पर पावरकॉम द्वारा इस सेक्टर की बिजली सप्लाई काट दी जाती है। पिछले महीने भी सेक्टर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था और आज फिर सुबह से ही सेक्टर में बिजली सप्लाई ठप है। लोगों ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में बिल्डर के कारिंदो से पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, परंतु उन्हें बाद में पता लगा कि बिजली विभाग ने बिल का भुगतान न होने के कारण कनेक्शन काट दिया है। इस अवसर पर लोगों ने बिल्डर को चेतावनी दी कि यदि सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलबध नहीं करवाई गईं तो एसोसिएशन बिल्डर के दफ्तर का घेराव करेगी। इस अवसर पर राकेश कुमार, अनिल कुमार, रमन मक्कड़, रवि बडियाल, बलराज सोबती, मनदीप सिंह, बाल कृष्ण शर्मा, अमर सिंह डोगरा आदि उपस्थित थे।
लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बाजवा डेवलपर्स द्वारा पंजाब राज्य पावरकॉम में बिजली के बिल की रकम जमा करवा दी गई, जिसके बाद शाम को बिजली की सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

पावरकॉम के एसडीओ गौरव कंबोज का कहना है कि बिल्डर द्वारा इस सेक्टर का बिजली का बिल जमा न करवाने के कारण बिजली का कनेक्शन काटा गया था। पहले भी कई बार इस सेक्टर का बिजली का कनेक्शन काटा जा चुका है। डेवलपर्स द्वारा थोड़ी-बहुत रकम जमा करवाई जाती है, जिस कारण मजबूर होकर बिजली का कनेक्शन काटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें