पुडा तालमेल संघर्ष कमेटी के बैनर तले पुडा मुलाजिमों द्वारा किया जा रहा संघर्ष शुक्रवार को 193वें दिन में दाखिल हो गया। इस दौरान मुलाजिमों ने मैनेजमेंट के खिलाफ रोष रैली की। वहीं, इस दौरान अमृतसर जोन के परविंदर सिंह, विजय कुमार, इंद्रपाल सिंह व अंबिका प्रसाद भूख हड़ताल पर बैठे। इस मौके पर कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि 7 जून 2016 को कार्यकारिणी की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें एजेंडे के तौर पर मुलाजिमों की मांगों को शामिल किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो कार्यकारिणी अपना संघर्ष तेज करेगी। इस दौरान मुलाजिमों का जानी नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी पुडा मैनेजमेंट की होगी। रैली को बलबीर मसीह, सूबा सिंह कलोड़ प्रधान, लुधियाना जोन के राजिंदर पाल सिंह बाबा, परगट सिंह, वीर चंद विज, शमशेर सिंह कोटली, परगट सिंह विर्क, सुखेदव सिंह, मनजीत मंटू, चरनजीत कौर, परमिंदर कौर, ऊमा जोशी, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, नराता राम, परमजीत सिंह और भाग सिंह मौजूद रहे।