फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्ट मुलाजिम उतरे सरकार के विरोध में, 16 को करेंगे रैली

Sun, 10 Jul 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
 राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कांट्रेक्ट पर काम कर रहे मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। मुलाजिमों ने शनिवार को एक आपात मीटिंग कर तय किया है कि 16 जुलाई को मोगा में राज्यस्तरीय रैली की जाएगी। रैली ठेका मुलाजिम सांझी एक्शन कमेटी के बैनर तले होगी।
विज्ञापन

कमेटी के सूबा प्रधान वरिंदर सिंह व महासचिव आशीष जुलाहा ने बताया कि सरकार ने ठेके पर काम कर रहे मुलाजिमों के लिए एक पॉलिसी तैयार की है। इसके मुताबिक ठेके पर काम करने वाले मुलाजिम तीन साल में पक्के किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने कुछ समय पहले इस पॉलिसी के सहारे 20 हजार अध्यापकों को रेगुलर किया है। जबकि दफ्तरी मुलाजिमों की सरकार सुध नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि दफ्तरी मुलाजिम विभाग की रीढ़ होते हैं।
दफ्तरी मुलाजिमों के बिना सरकार नहीं चलाई जा सकती है। कमेटी के सूबा सचिव हरजिंदर सिंह ने बताया कि मौजूदा अकाली भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले सभी मुलाजिमों को रेगुलर करने का दावा किया था। लेकिन नौ साल में मुलाजिमों की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि सरकार नए रोजगार के अवसर पैदा करने की बात करती है। लेकिन पुराने मुलाजिमों की कोई सुध नहीं ले रही है। इस कारण मुलाजिमों ने संघर्ष तेज करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई नुकसान होता है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें