फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में पकड़ा गया स्पा की आड़ में देह व्यापार, स्पा मालिक और किराएदार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड के स्काई हाई स्पा व सैलून में देह व्यापार चलाए जाना का खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ। स्पा मालिक और किराएदार के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। स्पा संचालकों और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थानेदार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की अगुवाई में एएसआई राजेश चौहान, एएसआई रविंदर सिंह और महिला हवलदार हरविंदर कौर की टीम मेट्रो मॉल के पास गश्त पर थी, जब मुखबिर ने स्पा में अवैध गतिविधियों की पुख्ता जानकारी दी।
सूचना के अनुसार स्पा का अज्ञात मालिक और किरायेदार बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करवा रहे थे और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलते थे। मुखबिर ने बताया कि आज भी स्पा में 4-5 लड़कियों को बुलाया गया है, जिसके बाद पुलिस पार्टी तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें