फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन काबू, सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने बलटाना क्षेत्र में होटल आशियाना में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश कर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी चार फरार हैं और गिरफ्तार आरोपियों में होटल के दो संचालक/पार्टनर और इस धंधे में शामिल मैनेजर है।
विज्ञापन

जीरकपुर थाने के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त होटल में देह व्यापार का धंधा चलता है और यहां लड़कियों से धंधा करवाने के बाद यहां आने वाले ग्राहकों को ब्लैकमेल किया जाता है। इस होटल को प्रकाश कुमार निवासी उत्तराखंड और संजय कुमार निवासी गांव बीमेला उत्तराखंड मिलकर चलाते थे। इन्होंने होटल में विक्रम सिंह को बतौर मैनेजर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर वहां मौजूद होटल के दोनों संचालक/पार्टनर प्रकाश और संजय के साथ मैनेजर विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से उक्त तीनों आरोपियों के अलावा अकबर, अशोक ग्रोवर, पाली बाबू और विजय ग्रोवर शामिल हैं। यह चारों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं जो इस धंधे में शामिल हैं और ये ही लोगों को ब्लैकमेल करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी होटल में लड़कियों को बुलाते थे और यहां आने वाले ग्राहकों को अलग-अलग तरीके से ब्लैकमेल करते थे। अभी इस मामले में जांच चल रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कुछ ऐसे लोग भी सामने आए हैं, जिनको होटल प्रबंधकों की ओर से ब्लैकमेल किया गया है। इनकी शिकायत पर ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है। लेकिन पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान गुप्त रखने के लिए उनके नामों का खुलासा नहीं किया है। जांच में होटल के प्रबंधकों की ओर से ब्लैकमेल का शिकार हुए अन्य पीड़ित भी सामने आने की संभावना है जो आने वाले दिनों में अपनी शिकायत पुलिस को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें