फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मोहाली में प्रॉपर्टी डीलर ने बेटे और पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया, फॉर्च्यूनर में मिली लाशें

Sun, 22 Jun 2025 10:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

 प्रॉपर्टी डीलर ने खौफनाक कदम उठाते हुए पहले अपनी पत्नी और बच्चे को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शख्स ने ऐसा क्यों किया अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनूड़-तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव चगेरा को जाने वाले खेतों की ओर जाने वाली सड़क पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान लंबी (जिला बठिंडा) के नजदीक गांव सिखवाला निवासी संदीप सिंह राजपाल उम्र 45 साल, उसकी पत्नी मनदीप कौर उम्र 42 साल और उनके बेटे अभय उम्र 15 साल के तौर पर हुई है। अभय मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह परिवार बीते करीब आठ साल से मोहाली के एमआर सेक्टर-109 का निवासी था। उनकी पत्नी उनके साथ वाली सीट पर लेटी हुई थी और उनके बेटे का शव पिछली सीट पर पड़ा था। तीनों मृतकों के सिर पर गोलियों के निशान थे। घटना की सूचना खेतों में काम करने आए कुछ लोगों से मिली, जिन्होंने गाड़ी में शव देखकर बनूड़ पुलिस को फोन किया। जिसके बाद डीएसपी मनजीत सिंह, बनूड़ थाने के एसएचओ अर्शदीप शर्मा, जांच अधिकारी हरदेव सिंह, एएसआई जसविंदर पाल की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया सुसाइड का मामला

फोरेंसिक एक्सपर्ट और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घटना करीब चार बजे की है। पुलिस ने रात करीब आठ बजे सारी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिवार के तीनों सदस्यों के शवों को नीलम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह और बनूड़ थाना प्रमुख अर्शदीप शर्मा ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। उन्होंने बताया कि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

सोमवार को करवाया जाएगा पोस्टमार्टम 

सोमवार को मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदार अमरिंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह और उसका परिवार खेतीबाड़ी परिवार से संबंध रखता है और वह प्रॉपर्टी का भी काम करता था। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले ही उसकी उससे बात हुई थी। मृतक का एक भाई उसके गांव में रहता है, जबकि उसकी बहन विदेश में है। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें: भाभी ने ननद को चार लाख में बेचा: ओमान में काटी नर्क जैसी जिंदगी, दो महीने भटकती रही, पंजाब की बेटी की आपबीती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें