डेराबस्सी। गुरुवार को भांखरपुर खेल स्टेडियम में पहली बार ट्रॉली खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की लगभग 40 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रिंस कटाहरी राड़ासाहिब ने 2.20 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। भिंदा बंसरा (2.43 मिनट) दूसरे और गुरजट्ट सोनालिका (2.45 मिनट) तीसरे स्थान पर रहे। चौथे व पांचवें स्थान पर मस्तुआना साहिब और जस्स मागट (2.51 मिनट) रहे।
विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर रही टीम को पंचायत की ओर से 41 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रही टीम को बिंदर सिंह प्रॉपर्टी की ओर से 31,000 रुपये इनाम स्वरूप दिए गए। तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को भी समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। संवाद